सहसवान- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघचालक आलोक माहेश्वरी के आवास पर रविवार को राज्य सूचना आयुक्त श्री स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता का स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया।

गुप्ता ने आलोक माहेश्वरी से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। ज्ञात हो कि आलोक माहेश्वरी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं।

इसके पश्चात सूचना आयुक्त डॉ रामनिवास गुप्ता चिकित्सालय पहुंचे। वहां उन्होंने नगर के संभ्रांत नागरिकों से भेंट की और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। कुछ समय रुकने के बाद वे संभल के लिए रवाना हो गए।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुज महेश्वरी, नगर कार्यवाह गोपाल चाणक, ब्रज प्रांत के प्रांतीय संयोजक बबलू चौधरी, नवीन माहेश्वरी, एडवोकेट रविंद्र नारायण, डॉ कुलदीप महेश्वरी, योगेंद्र उपाध्याय, नरेंद्र सनातनी, विवेक सक्सेना, देवेंद्र प्रजापति, नगर अध्यक्ष पीयूष माहेश्वरी, डॉ सचिन शर्मा, नितिन शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।