बदायूं। समाजवादी पार्टी के बदायूं लोकसभा सांसद आदित्य यादव बुधवार (24 जून) को बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, वे क्षेत्र में आयोजित विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और निजी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं और सुझाव जानेंगे। रात्रि विश्राम वे सिविल लाइंस, डी.एम. रोड स्थित अपने निजी आवास पर करेंगे। इसके अगले दिन, गुरुवार (25 जून) को सुबह 8:00 बजे से वे अपने आवास पर जनसुनवाई करेंगे, जहाँ पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का निस्तारण करेंगे।