सहसवान (बदायूँ):नगर पालिका परिषद, सहसवान में अधिशासी अधिकारी (EO) का पद रिक्त होने के कारण सफाई कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। समय पर वेतन न मिलने से परेशान सफाई कर्मचारियों ने स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल वेतन दिलाने की मांग की है ।पत्र के अनुसार, स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ ने बताया कि सहसवान में अधिशासी अधिकारी का स्थानांतरण हो जाने के बाद से यह पद खाली पड़ा है। शासन स्तर पर अभी तक किसी नए अधिकारी की नियुक्ति नहीं की गई है और न ही काम चलाने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि नगर पालिका के अधिकांश सफाई कर्मचारी ठेके और संविदा के माध्यम से कार्यरत हैं। इनका वेतन पहले ही बहुत कम (10,000 और 25,000 रुपये) है। महीने की 20 तारीख बीत जाने के बावजूद वेतन न मिलने से सफाई कर्मचारियों का परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। वे वर्तमान में भारी आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं।
सफाई मजदूर संघ ने जिलाधिकारी से आग्रह किया है कि जब तक शासन द्वारा किसी नए अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति नहीं हो जाती, तब तक किसी वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए सफाई कर्मचारियों का रुका हुआ वेतन जारी किया जाए ताकि उन्हें राहत मिल सके।
Oplus_131072