सहसवान- मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम परमू निवासी 32 वर्षीय हृदेश की दिल्ली के संगम विहार इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात 17 जून की सुबह करीब 5 बजे की है। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार रात 11 बजे जब शव पैतृक गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया।
कैसे हुई वारदात
मृतक हृदेश पुत्र सत्यपाल दिल्ली में मलवा ढुलाई का काम करते थे। सुबह पार्किंग से गाड़ी निकालते समय पहले से घात लगाए चार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। हृदेश की मौके पर ही मौत हो गई और हमलावर फरार हो गए।
पुलिस कार्रवाई
सूचना पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू की। परिजनों की तहरीर पर इंद्रजीत, नितिन, हिमांशु और धर्मेंद्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।

गांव में तनाव का माहौल
AIIMS दिल्ली में पोस्टमार्टम के बाद शव रात में गांव लाया गया। शव देखते ही परिजन बेसुध हो गए और गांव में मातम पसर गया। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मुजरिया पुलिस पूरी रात गांव में तैनात रही।
फिलहाल दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।