सहसवान, बदायूं। बदायूं जिले के सहसवान नगर स्थित मोहल्ला मोहिउद्दीनपुर का बरसों पुराना हनुमान धाम श्री राम मंदिर आज आस्था और चमत्कार का बड़ा केंद्र बन चुका है। यहाँ हर मंगलवार को लगने वाली चौकी में शामिल होने और अपनी अर्जी लगाने के लिए सैकड़ों लोग बड़ी-बड़ी दूर से पहुंच रहे हैं। मंदिर में हर मंगलवार सुबह ठीक सात बजे बाबा हनुमान जी की चौकी सजती है। घंटा-घड़ियाल और बजरंगबली के जयकारों के बीच श्रद्धालु बाबा का आशीर्वाद लेने के लिए कतारों में खड़े रहते हैं। मान्यता है कि इस चौकी में हाजिरी लगाने मात्र से भक्तों के वर्षों से रुके काम बनने लगते हैं।ऊपरी बाधा से मिलती है मुक्ति
स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर में ऊपरी हवा, नकारात्मक ऊर्जा या अज्ञात बाधाओं से परेशान कई लोग ठीक होकर गए हैं। भक्त इसे बजरंगबली का प्रत्यक्ष चमत्कार मानते हैं। मंदिर के सेवादारों ने बताया कि सच्चे मन से अर्जी लगाने वालों की मुराद बाबा जरूर पूरी करते हैं।
दूर-दराज से आते हैं श्रद्धालु
बरेली, मुरादाबाद, शाहजहांपुर समेत कई जिलों से लोग यहाँ मन्नत मांगने आते हैं। भक्तों का विश्वास है कि हनुमान धाम में की गई प्रार्थना कभी खाली नहीं जाती। कई श्रद्धालुओं ने बताया कि नौकरी, विवाह, व्यापार और स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी बड़ी-बड़ी परेशानियां यहाँ अर्जी लगाने के बाद हल हो गईं।
कैसे पहुंचे हनुमान धाम:
यह प्राचीन मंदिर सहसवान नगर के मोहल्ला मोहिउद्दीनपुर में स्थित है। बदायूं से सहसवान करीब 40 किमी दूर है। सहसवान बस स्टैंड से टेम्पो या ई-रिक्शा से मोहिउद्दीनपुर पहुंचा जा सकता है।
श्रद्धालुओं के लिए संदेश:
यदि आपके भी काम बनते-बनते बिगड़ जाते हैं या जीवन में कोई बड़ी रुकावट है, तो मंगलवार सुबह सात बजे हनुमान धाम श्री राम मंदिर की चौकी में शामिल होकर बजरंगबली के दरबार में अर्जी लगाएं। सच्ची श्रद्धा और विश्वास से बाबा सबके बिगड़े काम बनाते हैं।