बदायूँ।बदायूं से जिला पंचायत अध्यक्ष को लेकर आज सुबह से ही माहौल गर्म था और तरह-तरह की चर्चा भी चल रही थी।दोपहर के समय सांसद बीएल वर्मा और बदायूं के सांसद डॉक्टर संघमित्रा मौर्य से हेल्परों को लेकर चर्चा भी हुई थी। आखिर भाजपा को हेल्पर की जरूरत क्यों पड़ी जबकि भाजपा शुरू से ही अपने प्रत्याशी को जीतने का बिगुल बजा रही थी। उसके बाद अब जिला पंचायत अध्यक्ष के परिणाम मतगणना के बाद घोषित हो चुके हैं जिसमें भाजपा की वर्षा यादव 5 वोटों से चुनाव जीती समाजवादी पार्टी की सुनीता शाक्य को मिले 23 वोट वर्षा यादव को मिले 28 मत भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और सभी भाजपा समर्थक खुशी से झूम उठे।