बदायूं l शहर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक और पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता के प्रयासों के चलते एक और महत्वपूर्ण सड़क निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद द्वारा चकोलर से गररुईया मार्ग तक लगभग 1.10 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण हेतु 86.11 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। बहुत जल्दी इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा और दर्जनों गांव के लोगों को इसका लाभ मिलेगा । जर्जर हालत में पहुंच चुकी इस सड़क के निर्माण के लिए विधायक महेश चंद्र गुप्ता जी ने मंडी परिषद को कई बार पत्र लिखकर

अवगत कराया था ।साथ ही मंत्री दिनेश प्रताप सिंह से भी कई बार मुलाकात कर इस सड़क के निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई थी।इस सड़क के जर्जर अवस्था में होने के कारण क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलते ही क्षेत्रवासियों में खुशी और उत्साह का माहौल है।क्षेत्रीय विधायक ने सड़क की स्वीकृति के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस सड़क के निर्माण से दर्जनों गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा, आवागमन सुगम होगा तथा क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।श्री गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव और मोहल्ले का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है, और वे निरंतर जनहित के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने इस स्वीकृति के लिए मंत्री का आभार भी व्यक्त किया।विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने उनसे मिलकर निर्माण की मांग की थी, इसी क्रम में उन्होंने शासन को 22.02.24 मे सड़क की स्वीकृति के लिए पत्र दिया था अब जाकर उसकी स्वीकृति हुई हैँ।वर्जनगांव के विकास का रास्ता सड़कों से होकर गुजरता है इसलिए प्रदेश सरकार हर गांव के विकास पर पूरा ध्यान दे रही है उनके क्षेत्र में जितनी भी जर्जर या खस्ता हाल सके हैं उन्हें बनवाने के लिए शासन को लगातार पत्र दिए गए जिसके क्रम में बहुत सारी सड़कों का निर्माण हो चुका है जो कुछ बची है उन्हें भी जल्द बनवाया जाएगा क्षेत्र के विकास के लिए किसी भी स्तर पर कमी नहीं छोड़ी जा रही है । क्षेत्र का विकास करना ही उनकी पहली प्राथमिकता है । महेश चंद गुप्ता शहर भाजपा विधायक, बदायूं