सहसवान (बदायूं) सहसवान मोहल्ला गोपालगंज, सैफुल्लागंज में मुख्य प्रवेश मार्ग पर कई वर्षों से जलभराव और कीचड़ की गंभीर समस्या बनी हुई है। मोहल्ले वासियों को इसी गंदे और कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे उनकी दैनिक आवाजाही प्रभावित हो रही है।इस रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ों स्कूली बच्चे गुजरते हैं। आए दिन दोपहिया वाहन और ई-रिक्शा फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। नगर बासियो ने इस समस्या के समाधान के लिए कई बार उप जिलाधिकारी और सहसवान नगर पालिका आधिशाशि अधिकारी (ईओ )को सूचित किया है, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हुई है।दर्जनों नगरबासियो ने प्रशासन से नाला निर्माण कराकर जलभराव और कीचड़ से निजात दिलाने की मांग की है। उनका कहना है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह नगर का मुख्य रास्ता है और कई वर्षों से यहां जलभराव व कीचड़ है।

सभासद द्वारा कोई सुनवाई न होने के कारण आए दिन मोटरसाइकिलें फिसलकर गिरती रहती हैं। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों से नाला निर्माण कराकर रास्ते को ठीक कराने की मांग की है। कई मोटरसाइकिलें, ई रिक्शा इस गंदे पानी में गिर जाते हैं। जल निकासी का कोई नाला नहीं है, जिसके कारण मोहल्ले के एक निजी खेत में पानी भरकर कीचड़ का तालाब बन गया है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि खेत मालिक अपने खेत में मिट्टी का भराव करा देता है, तो पानी लोगों के घरों या पूरे रास्ते और मुख्य सड़क तक फैल जाएगा, जिससे और अधिक गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि
सहसवान नगर निगम के अधीन आता है। उन्होंने कहा कि नाला निर्माण कराया गया था लेकिन कोई काम नहीं होता हैं, लेकिन आधे से ज्यादा नगर का पानी इसी नाले में आता है, जिससे जलभराव होता है। मोहोल्ले,नगरबासियो के अनुसार, सबसे बड़ा कारण यह है कि टंकी का पानी सुबह शाम 3-3 घंटे आता है जो इस रोड पर ही भर जाता है नाले के पानी की निकासी के लिए कोई तालाब नहीं है पुराना तालाब पाठ दिया गया पर नाला नहीं बनाया गया पुराना तालाब पठने से पहले नाला निर्माण नहीं किया गया। उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए कई बार प्रयास किए हैं और संबंधित विभागों से मांग भी की है वैसे पूरे सहसवान नगर में गंदा पानी सड़कों पर फैल गया है

नगर वासियों की इस समस्या को देखकर नगर पालिका के आधीशशि अधिकारी द्वारा और नगर के नेता द्वारा जहां पानी भर जाता है 100 मीटर की रेंज में ईटों का रोड डला दिया गया पर दूसरे दिन की सड़कों पर अब पानी इतना फैल गया कि लोगों का आना जाना भी बंद हो गया है सबसे भारी परेशानी पैदल जाती महिलाओं और स्कूल जाते बच्चों के लिए हो गई है जिनके लिए या तो उसे गंदे पानी में डूब कर जाना होता है या फिर गंदे पानी से बच्चों की (यूनिफार्म) ड्रेस गंदी हो जाती है इस गंदे पानी में नगरवासी निकालने को मजबूर है सबसे बड़ा पानी भरने का कारण सुबह और शाम की टंकी को लेकर है जो सुबह को भी 3 घंटे शाम को भी 3 घंटे चालू रहती है जिससे पानी बहता रहता है और सड़कों पर गंदगी फैल रही गंदा पानी रोड पर भरने से मच्छर कीड़े मकोड़े संक्रामक रोग फैल रहे हैं और वातावरण दूषित हो रहा है सड़कों पर गंदकी और कीचड़ के अलावा कुछ नहीं है और अब रास्ता पूरी तरह बंद है ।

/