सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च, बदायूँ की W.S.C.S. (विमेंस सोसाइटी ऑफ क्रिश्चियन सर्विस) द्वारा मातृ दिवस (Mother’s Day) और अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर W.S.C.S. द्वारा एक विशेष आराधना का आयोजन किया गया, जिसकी महानिदेशक (संचालिका) W.S.C.S. की अध्यक्षा श्रीमती श्वेता रॉबिन्सन रहीं।
विशेष आराधना की मुख्य बातें:
मातृ सम्मान: इस विशेष दिन पर W.S.C.S. द्वारा सभी माताओं को सम्मानित किया गया।
नर्स दिवस का सम्मान: अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के उपलक्ष्य में चर्च के पादरी-इंचार्ज/डी.एस. रेवरेंड सचिन रॉबिन्सन ने समाज में नर्सों की सेवा और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करते हुए स्मृति चिह्न (मोमेंटो) भेंट किया।
वचन की सेवा: इस अवसर पर श्रीमती एम. रॉबर्ट ने परमेश्वर का वचन साझा किया।
विशेष प्रार्थना: रेवरेंड अभिषेक सिंह ने माताओं के लिए विशेष प्रार्थना की।
गरिमामयी उपस्थिति:
इस विशेष आराधना में W.S.C.S. की पदाधिकारी केजरीन सिंह, ब्रोनिका स्पेंसर, शैली चरण, अर्चना सिंह और W.S.C.S. की सभी सदस्य उपस्थित रहीं।
साथ ही, डॉ. सोलोमन मॉरिस, सुशांत सिंह, आयुष मैसी, स्पर्श मसीह, अरमान चार्ल्स और कलीसिया (चर्च) के समस्त सदस्यों ने इस आराधना में उत्साहपूर्वक भाग लिया।