
सेंट्रल यूपी चैंबर ऑफ कॉमर्स में राजीव शिंघल फिर बने अध्यक्ष,शरद अग्रवाल को मिली सचिव
की कमान: इसी साल जमीन खरीदने का वादा*
रिपोर्ट/अलोक गुप्ता ( सिटिल )
नई कार्यकारिणी की घोषणा, 17 सदस्य निर्विरोध चुने गए; यूपी की नई निवेश नीतियों पर भी हुई चर्चा*
*बरेली, सेंट्रल यूपी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री वेलफेयर एसोसिएशन की वर्ष 2026-2027 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन हो गया।

भव्य कार्यक्रम में राजीव शिंघल को लगातार दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया, जबकि शरद अग्रवाल सचिव बने। अध्यक्ष राजीव शिंघल ने ऐलान किया कि इसी वर्ष सभी सदस्यों के सहयोग से चैंबर के लिए जमीन खरीदी जाएगी।
17 सदस्यीय कार्यकारिणी निर्विरोध, जमकर बजी तालिया..
चुनाव अधिकारी और संस्था के पूर्व अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल ने नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 17 कार्यकारिणी सदस्यों के नाम घोषित किए। कुछ सदस्यों ने स्वेच्छा से नाम वापस ले लिए। इसके बाद सभी चुने गए सदस्यों ने सर्वसम्मति से राजीव शिंघल को अध्यक्ष पद पर फिर से चुना।

उपाध्यक्ष पद पर एसके सिंह, सचिव शरद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल, संयुक्त सचिव अभिनव कटरू और सीए क्षितिज टंडन निर्विरोध चुने गए। 11 कार्यकारिणी सदस्यों में पुनीत सक्सेना, अमित अग्रवाल, तुषार गोयल, अजय शुक्ला, संदीप टंडन, मुनीश मित्तल, आलोक गुप्ता, संजय अग्रवाल, प्रशांत गोयल, रोशन अग्रवाल और संदीप टण्डन शामिल हैं।
पिछले साल के काम गिनाए, निवेश नीतियों पर हुई बात
पुनः निर्वाचित अध्यक्ष राजीव शिंघल ने कहा कि पिछले साल संस्था ने सेमिनार, क्रिकेट मैच, रक्तदान शिविर और दीपावली-होली पर कार्यक्रम कराए। लेडीज विंग ने भी ज्ञानवर्धक कार्यक्रम किए। सचिव शरद अग्रवाल ने कहा कि चैंबर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे और व्यापारियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे।

निवर्तमान सचिव अल्पित अग्रवाल ने यूपी सरकार की निवेश नीतियों पर प्रकाश डाला। बताया कि प्रदेश में उद्योगों के लिए बेहतर माहौल बन रहा है। कार्यक्रम में कई नए सदस्यों को सदस्यता भी दी गई।
मौके पर सभी सदस्यों ने नए पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में विमल रेवाड़ी, डॉ केशव कुमार अग्रवाल, विनोद ग्रोवर, राजेश गुप्ता, अशोक गोयल, अरुण बाधवानी, राजेश तनेजा, अनूप अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, पीयूष कुमार अग्रवाल, पवन मित्तल, सुनीत मूना, शेखर अग्रवाल, राजेन्द्र सिंह समेत तमाम उद्योगपति मौजूद रहे।