सहसबान-मिशन शक्ति टीम भ्रमण के दौरान एक बच्चा मिला जिसकी उम्र करीब 4 साल थी, जिसने अपना नाम तैमूर बताया तथा अपने माता-पिता का नाम व अपने घर का पता नहीं बता पा रहा था। मिशन शक्ति टीम द्वारा तैमूर के माता-पिता व घर का पता लगाने हेतु अथक प्रयास के उपरांत जानकारी करने पर पता चला कि तैमूर मोहल्ला बजरिया के रहने वाले मोहम्मद सफीक का बेटा है जिसके बाद उसकी मां को थाना मिशन शक्ति केंद्र पर बुलाया गया। तैमूर की मां ने बताया कि यह मेरे साथ बाजार आया था तथा खो गया। तैमूर को सम्मान मिशन शक्ति केंद्र से उसकी मां फईम अख्तर पत्नी मोहम्मद सफीक के सुपुर्द कर दिया गया। जिसको लेकर स्वजन पुलिस की काफी प्रशंसा करते नजर आए।