कुंवरगांव ।थाना क्षेत्र के गांव पड़ौलिया में एक युवक ने उस समय दिन दहाड़े फायरिंग कर दहशत फैला दी जब गांव की मस्जिद में पूर्व समय में रहे मौलाना गांव में अपने परिचितों से ईद मिलने आए थे । युवक का मौलाना से पुराना विवाद चल रहा है ।
पूरा मामला कुंवर गांव थाना क्षेत्र के गांव पड़ौलिया का है जहां पिछले वर्ष श्रावण माघ में गांव निवासी जुल्फिकार का मस्जिद में रहने वाले मौलाना रफीक से विवाद हो गया था । इसको लेकर गांव में जमकर बबाल हुआ था मामला थाने तक पहुंचा था पुलिस ने कार्यवाही भी की थी ।जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से मामला को शांत हो गया जिसके बाद मौलाना मस्जिद छोड़ कर चले गए ।मौलाना रफीक बरेली जिले के एक गांव के रहने वाले हैं वह मस्जिद में इमाम का काम करते थे पिछले वर्ष विवाद के बाद वह चले गए और मंगलवार को गांव में अपने परिचितों के यहां ईद मिलने पहुंचे तो पुनः युवक ने उनको घेर लिया और गालियां दीं । ग्रामीणों का कहना है कि युवक ने दो राउंड हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी ।युवक प्रधानी चुनाव में प्रत्याशी रह चुका है और इस बार पुनः दावेदारी ठोक रहा है । फायरिंग की घटना के बाद गांव में दहशत फ़ैल गई है लेकिन ग्रामीणों ने मौलाना को समझा बुझाकर शांत कर दिया । और वह अपने यहां चले गए इस संबंध में पुलिस का कहना है कि इस तरह का कोई मामला थाने पर नहीं आया है
Oplus_131072