कुंवर गांव । सालारपुर ब्लाक क्षेत्र के गांव सिगोई में प्राथमिक विद्यालय के बाहर वर्षों पुराना सौभाग्य विधुत योजना का एक साइन बोर्ड लगा हुआ था ग्रामीणों का कहना है कि जिसको विद्यालय के प्रधानाधयापक ने अपनी निजी सम्पत्ति समझकर अपनी हठधर्मिता के चलते मंगलवार को बिना अनुमति के गिलेडंर से कटवाकर गिरवा दिया।जिसका ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया और पुलिस भी बुलाई थी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई अब बोर्ड को गिराने को वीडियो शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे हठधर्मी प्रधानाध्यापक के खिलाफ उचित कार्यवाही अमल में लाई जाए ।।
इस दौरान विरोध करने वाले राजपाल ,शिवम् ,धनपाल , निखिल,रामचरन,सुनील ,वीरेश ,गेंदन, पुत्तू , महीपाल, ओमेंद्र,राम , श्रीनिवास, सत्यपाल, राजेश आदि मौजूद रहे ।