बदायूं: भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जनसेवा और संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ता अनुज माहेश्वरी को बदायूं जिले का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर है तथा जिले में संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
अनुज माहेश्वरी का राजनीतिक सफर निरंतर जनसेवा, संगठनात्मक क्षमता और जन-जन से गहरे जुड़ाव का उदाहरण रहा है। उन्होंने पूर्व में 2 बार नगर पालिका सहसवान ,अध्यक्ष पद के चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन कर अपनी मजबूत जनाधार और लोकप्रियता का परिचय दिया था। यह प्रदर्शन न केवल क्षेत्र में चर्चा का विषय बना, बल्कि उनके नेतृत्व कौशल को भी स्थापित करता है।
इसके साथ ही, उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक और अभूतपूर्व निर्वहन किया। उनके कार्यकाल में संगठन ने नई ऊंचाइयों को छुआ और युवाओं में पार्टी के प्रति आकर्षण एवं विश्वास बढ़ा।
अनुज माहेश्वरी की पहचान एक ऐसे जननेता के रूप में है, जिनकी समाज के प्रत्येक वर्ग में मजबूत पैठ है,वे लगातार संगठन को समर्पित रहने के साथ ही जन समस्याओं के समाधान और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हैं, जिससे आम जनता के बीच उनकी लोकप्रियता निरंतर बढ़ती रही है। पिछले समय मे संगठन के नेतृत्व द्वारा प्रदत्त विभिन्न महत्वपूर्व अभियानों के जिला संयोजक और सहसवान विधानसभा संयोजक की जिम्मेदारी निर्वहन करने में संगठन की कसौटी पर खरे उतरते रहे हैं।।
उनकी इस नई जिम्मेदारी पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विश्वास जताया है कि भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में नवीन टीम के माध्यम से भाजपा बदायूं जिले में संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगी तथा संगठन के विभिन्न अभियानों के सफल संचालन व योजनाओं के क्रियान्वयन से आगामी चुनावों में उल्लेखनीय सफलता हासिल करेगी।