जिलाधिकारी, बदायूँ तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ द्वारा ईद-उल-फितर के अवसर पर जनपद में चल रही नमाज को सकुशल संपन्न कराने एवं शान्ति, सुरक्षा / कानून व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत नगर क्षेत्रान्तर्गत ईदगाह/मस्जिदों पर भ्रमण कर जायजा लिया गया।
आज शनिवार को जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अंकिता शर्मा द्वारा भारी पुलिस बल के साथ ईद-उल-फितर के अवसर पर जनपद बदायूँ में ईदगाह/मस्जिदों पर चल रही नमाज को सकुशल संपन्न कराने तथा शांति/सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत नगर क्षेत्र की विभिन्न ईदगाह/मस्जिदों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। प्रशासनिक सक्रियता और बेहतर समन्वय के चलते जनपद बदायूँ की सभी ईदगाहों/मस्जिदों पर नमाज पूरी गरिमा और शांति के साथ सकुशल संपन्न हुई।