बदायूं।छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंतीगुरुवार को रस्तोगी धर्मशाला में धूमधाम से मनाई जाएगी।
श्रीकांत मराठा ने बताया कि मराठा परिवार और सर्राफा परिवार संयुक्त रूप से समाज आज की नई पीढ़ी में सुधार लाने और जन संदेश देने की दृष्टि कार्यक्रम को प्रातः 8.30 से बच्चों के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम (भाषण प्रतियोगिता,छत्रपति शिवाजी के चित्र के समझ दीप प्रज्ज्वलित करना) व समाज के विशेष व्यक्ति के द्वारा समाज में सुधार लाने की प्रेरणा का संचार किया जाएगा स्पष्ट नीति, विधान के क्रम में तत्पश्चात विजेताओं को निष्पक्ष रूप से प्रथम,द्वितीय व तृतीय पुरस्कार वितरण कर विशेष अतिथियों का सम्मान किया जाएगा।
छत्रपति महाराज की शोभा यात्रा
विरबाबाडी मंदिर से मुख्य मार्ग से होकर आर्यसमाज चौक पर शोभा यात्रा का समापन होगा।
आज का शोभायात्रा व समस्त कार्यक्रम मराठा परिवार ,सर्राफा व्यवसाई तथा सभी शिव भक्तों के द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।
