दहगवां। एसएसपी डा0 ब्रजेश कुमार सिंह ने जरीफनगर परिसर में महिला शक्ति केंद्र का लोकार्पण किया। थाना को दुल्हन की तरह सजाया गया। एसपी ने पुलिसकर्मियों को पूरे अभियान की रूपरेखा बताई और उन्हें महिला सुरक्षा, सम्मान व जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। थाना अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा ने बताया कि इस अभियान के तहत पिंक बूथ, महिला बीट पुलिसकर्मियों की संख्या में वृद्धि, 1090 महिला हेल्पलाइन और 112 आपात सेवा को और सशक्त बनाने की बात कही गई है। साथ ही स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्रधिकारी सहसवान एवं थाना प्रभारी तथा समस्त थाना स्टाफ मौजूद रहा।
