बदायूं। महाशिवरात्रि का पर्व शिव भक्तों ने श्रद्धा के साथ जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किया। भक्तों ने कछला घाट से गंगाजल लाकर भगवान शिव का गौरीशंकर मंदिर में और नगला शक्ति पीठ में जलाभिषेक किया। सभी मंदिरों में पुलिस प्रशासन के द्वारा विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है और विशेष प्रसाद (खीर व ठंडाई) का वितरण किया जा रहा है।श्रद्धालु सुबह से ही लंबी कतारों में लगकर शिवलिंग पर गंगाजल, दूध और बेलपत्र अर्पित किए।

शिवालयों में महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम और अटूट श्रद्धा के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने कतारों में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किया। प्रमुख मंदिरों में विशेष व्यवस्थाएं देखी गईं।भक्तिमय वातावरण बनाने के लिए मंदिरों को फूलों और लाइटों से भव्य रूप से सजाया गया, जहां सुबह से ही ‘हर हर महादेव’ के शिवालयों में जयघोष गूंजते रहे। कई जगहों पर भक्तों ने बेलपत्र, धतूरा और दूध अर्पित कर अपनी सुख-समृद्धि के लिए कामना की।
एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने शिव भक्तों की भीड़ को देखते हुए दर्शन के लिए सुगम मार्ग और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है।
