बदायूं। उसहैत क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर अतिराज में बुधवार की रात बिना अनुमति के आंबेडकर मूर्ति की स्थापना को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने बिना पुलिस को बताए आंबेडकर की मूर्ति की स्थापना कर दी। गांव के ही कुछ लोगों ने ही पुलिस को सूचना दे दी सूचना पर एसडीएम दातागंज और सीओ उझानी मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला।
एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र सिंह ने ग्रामीणों और महिलाओं को समझाया कि परमिशन मिलने के बाद ही मूर्ति स्थापित की जाए, जिसके बाद उन्होंने मूर्ति को एक सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया। इस दौरान महिलाओं ने मूर्ति को ले जाने को लेकर काफी देर तक हंगामा किया, लेकिन एसडीएम के समझाने पर सभी ग्रामीणों और महिलाएं ने उनकी बात मानकर शांत हो गई।
पुलिस ने बताया कि मूर्ति को सुरक्षित स्थान पर रख दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में अभी तक कोई भी शिकायत दर्ज नहीं की गई है।
मूर्ति स्थापना की सूचना मिलते ही उसहैत, उसावां, हज़रतपुर और कादरचौक थाना की भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए ग्रामीणों और महिलाओं को समझाया और मूर्ति को सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया।
