बदायूं। खनन माफियाओं की बढ़ती सक्रियता और प्रशासन की कथित ढिलाई के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने खनन अधिकारी का कड़ा विरोध करते हुए बुधवार को डीएम के लिए ज्ञापन सौंपा है।खनन अधिकारी के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन असली गैर राजनैतिक ने मोर्चा खोल दिया है। युवा जिलाध्यक्ष एडवोकेट जसवीर सिंह यादव ने खनन ऑफिस के सामने धरना प्रदर्शन किया। आरोप है कि डीएम से अवैध खनन माफियों की शिकायत की थी। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जनपद में अवैध खनन माफिया हावी हैं कुछ राजनेताओं की सह पर जेसीबी मशीनों द्वारा अवैध खनन कराया जा रहा है लेकिन खनन अधिकारी उन मशीनों को पकड़ना तो दूर उनकी तरफ देखने भी नहीं जाते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं उझानी में हरवीर इस्लामनगर में प्रेम वजीरगंज में राजेश चौधरी म्याऊं में रवि और कादरचौक में अजय निडर होकर अवैध खनन का कारोबार कर रहे हैं। लेकिन किसी तरह की उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है जिला सचिव सूरजपाल सिंह ने कहा की दिलीप पुत्र अखिलेश निवासी ग्राम नाई पिंडरी तहसील बिल्सी यह अपनी मशीन से कपिल ईट उद्योग जिसकी रॉयल्टी जमा करके बालू उठाने की अनुमति खनन विभाग से ली थी लेकिन इस मशीन से खनन अधिकारी को पैसा नहीं मिला तो मशीन मुजरिया थाने मशीन को सीज करा दिया।जिसमें लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार और एसडीएम बिल्सी की जांच में मशीन मालिक निर्दोष पाया गया। उसके बाद इसे रिलीज ऑर्डर मिला तो एक सप्ताह बाद मशीन को छोड़ा दिया गया। खनन अधिकारी का दिलीप पुत्र अखिलेश नाई पिंडरी को कई बार मैसेज गया कि तुम दो गाड़ियों का चालान जमा कर दो लेकिन दिलीप ने चालान जमा करने से मना कर दिया। खनन अधिकारी ने कहा कि तुम्हारी मशीन की रिपोर्ट आ जाए तब मशीन रिलीज करूंगा।
खनन अधिकारी कार्यालय में बैठकर दलाल परमिशन दिलाने का कार्य करते हैं जो कि पेशे से वकील हैं उनके अलावा और भी कई लोगों ने खनन कार्यालय में दलाली का अड्डा बना रखा है।
जिला अध्यक्ष केपीएस राठौर ने कहा बरेली आगरा हाईवे पर कंपनी द्वारा मिट्टी 8 से 9 फुट उठा रहे हैं जबकि अनुमति 2 मीटर की होती है। खानन अधिकारी द्वारा हाथ से मिट्टी उठाने की अनुमति 100 घन मीटर की 10 से 12 दिनों के लिए दो से तीन ट्रैक्टर की परमिशन दी जाती है लेकिन हाथ से मिट्टी उठाने की अनुमति मिलते ही 5 से 8 ट्रैक्टर से खनन माफिया मिट्टी उठते हैं अनुमति से कई हजार गुना मिट्टी उठा लेते हैं लेकिन ऐसे लोगों को पकड़ना तो दूर देखने भी नहीं जाते हैं जो बिना डाला लगाएं बिना ट्रिपाल डालें ओवरलोड मिट्टी ले जाते हैं जिससे रास्ते में मिट्टी गिर जाती है और आम जनता का रोड पर चलना दुभर हो जाता है धूल से किसानों की फसल नष्ट हो जाती है सड़क पर मिट्टी पड़ी हुई है स्कूली बच्चों का निकलना मुश्किल हो रहा है। प्रशासन इन चीजों से बेखबर है क्योंकि खनन माफियाओं का कहना है कि हम थाने चौकी खनन अधिकारी सभी को पैसा देते हैं उसके बाद ही हम कार्य करते हैं और खान अधिकारी कार्यालय में बैठे हुए दलालों को बाहर किया जाए प्राइवेट लोग जो खनन माफियाओं से पैसे का आदान-प्रदान करते हैं। उन लोगों को कार्यालय से बाहर किया जाए। खनन अधिकारी आने के बाद मिट्टी माफियाओं की मौज आ रही है।
और दिन रात खनन माफिया मिट्टी भरी ट्रैक्टर ट्राली दौड़ा रहे हैं। जिससे आम जनता का जीना दूभर हो रहा है शीघ्र ही दोषियों को खिलाफ कार्रवाई की जाए वरना संगठन अनिश्चितकालीन धरना के लिए बाध्य होगा। सूरजपाल सिंह, हरीश पटेल, अशोक कुमार अखिलेश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, प्रताप सिंह, कमल गुप्ता, पूनम गुप्ता ,राजीव पटेल, राजपाल सिंह, मोहम्मद वसीम गददी ,रविंद्र यादव, खान बहादुर, कलेक्टर सिंह यादव,ऋषि पाल सिंह, गजेंद्र यादव, जसवीर सिंह यादव, एसके गौतम, प्रदीप बाबू गुप्ता,मुनेंद्र सिंह, द्वारकी सिंह, नरेंद्र सिंह आदि को किसान नेता मौजूद रहे।
