बदायूं। भगवान परशुराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान की एक गोष्ठी आयोजित की गई।
जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉक्टर सुधीर कुमार गुप्ता ने अपनी टीम के साथ प्रचार सामग्री बांटी। कुष्ठ रोग के विषय में जानकारी देते हुए बताया में कि कुष्ठ के दाग धब्बों में सुन्नपन होता है ,खुजली नहीं होती है ,पसीना नहीं आता ,कान पर गांठे होना तथा नाक का बैठ जाना आदि लक्षण मिलते हैं ।एमडीटी खाने से रोगी पूर्णतया ठीक हो जाता है ।यदि व्यक्ति समय से इलाज ले लेता है तो विकलांगता से बच जाता है । उसका इलाज एमडीटी है जो सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों एवं जिला अस्पताल पर निशुल्क उपलब्ध है ।कोई भी कुष्ठ रोगी से भेदभाव न करें । इसके लिए सभी को शपथ दिलाई । गोष्ठी में डॉक्टर सुधीर कुमार गुप्ता एवं एनएमए मानवीर ने शपथ के उपरांत कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक गणों को धन्यवाद ज्ञापित किया।