बदायूं।नगर पालिका परिषद में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत एक कुष्ठ गोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉ सुधीर कुमार गुप्ता ने नगर पालिका के समस्त स्टाफ एवं जनपद के सभी वार्डों के सभासदों को कुष्ठ के विषय में विस्तार से जानकारी देकर, कुष्ठ के लक्षण एवं पहचान चिन्ह बताकर कुष्ठ के प्रति जागरूक किया।त्वचा से हल्के तांबई रंग के दाग धब्बे जिसमें सुन्नपन हो, खुजली न होती हो , पसीना न आता हो , यदि कोई जख्म हो जाए तो वह जल्दी भरता नहीं है , न ही उसमें दर्द महसूस होता हो । वह कुष्ठ रोगी हो सकता है ।

डॉ सुधीर कुमार गुप्ता ने बताया की कुष्ठ रोग एक अन्य रोगों की तरह सामान्य रोग है जो एमडीटी खाने से पूर्णतया ठीक हो जाता है एवं समय पर इलाज करने से व्यक्ति विकलांगता से बच जाता है । एमडीटी सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर एवं जिला अस्पताल में निशुल्क उपलब्ध है । कुष्ठ की जांच एवं उपचार निशुल्क है । बाद में डीएम का संदेश पढ़कर सभी कर्मचारी एवं अधिकारियों को कुष्ठ रोगियों से भेदभाव न कर उन्हें समाज की मुख्य धारा में लाने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के आयोजन में पीएमडब्ल्यू फरहान खान, मनोज कुमार , एमएमए मानवीर सिंह तथा नगर पालिका बदायूं के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहयोग किया।
