बदायूं। सदर विधानसभा क्षेत्र के गांव पुठी सराय में राजीव शर्मा ने खिचड़ी भोज का कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कंबल वितरण एवं खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम में उपस्थित होकर कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए असहाय, बेसहारा ज़रूरतमंद लोगों को खिचड़ी सहभोज के साथ कंबल वितरित किए। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अनेक पाल सिंह,रामचरण पाल आदेश शर्मा, राजुल शर्मा, शिवकांत शर्मा अजीत तोमर अमन मयंक, अजय,अंकुर,अंकित उपस्थित रहे।
