सीएनएन न्यूज भारत ब्यूरो महराजगंज ::गोरखा भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति, नौतनवा के सेना भर्ती केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त अजय गुप्ता पुत्र चौथी गुप्ता, निवासी आरजी सरकार उर्फ़ बैरियहवा, ने क्षेत्र का मान बढ़ाते हुए आर्मी एयर डिफेंस ट्रेनिंग सेंटर, गोपालपुर (उड़ीसा) में ‘अग्निवीर’ योजना के तहत भारतीय सेना में स्थान प्राप्त किया है। उनके चयन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।

सोमवार को समिति कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल, पूर्व सैनिक नर बहादुर राना और मोहन गुप्ता सहित कई गणमान्य लोगों ने अजय को अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि अजय की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे नौतनवा और पूर्व सैनिक समाज के लिए गौरव का विषय है।

कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष नर बहादुर राना, मोहन थापा, श्याम किशोर थापा, अजय राणा, सुनील क्षेत्री, नरेश राना, सुधांशु वर्मा तथा हेम बहादुर आले समेत अनेक पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।