यात्रा सरदार पटेल चौक से प्रारंभ हुई और यह यात्रा सरदार पटेल चौक से, भगत सिंह चौक, भगवान कार्तिकेय चौक, गोपाल टॉकीज, दातागंज तिराहा,रेलवे क्रासिंग एच पी इंटरनेशनल स्कूल,लखनपुर,होते हुए आमगांव तक पहुंची यात्रा का सभी स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया।


यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा दुर्विजय सिंह शाक्य, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय,सहित सैकड़ो की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता साथ रहे।
खेड़ा नवादा में मुस्लिम समाज के लोग द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया इसके उपरांत भगतसिंह चौक,पर पंजाबी सेवा समिति एवं बदायूं नगर, एवं भारी संख्या में समाज के लोगों ने भव्य स्वागत किया भगवान कार्तिकेय चौक पर कुमार तनय वैश्य समाज के लोगों ने, लोची नगला पर भाजपा नेता मनोज कृष्ण गुप्ता, सभासद मोहित सक्सेना, दातागंज तिराहा पर सिविल लाइन मंडल के कार्यकर्ता, भाजपा कार्यालय पर अमन गुप्ता, धर्मा सेवा ट्रस्ट कार्यालय पर भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह एवं एच पी इंटरनेशनल स्कूल पर पूर्व जिलाध्यक्ष हरप्रसाद सिंह पटेल ग्राम सोबरनपुर चौराहा पर प्रधान राजवीर सिंह ने ग्रामवासियों के साथ , लखनपुर गांव में ग्रामवासियों ने भव्य स्वागत किया इसके उपरांत आमगांव पहुंचने पर प्रधान नरेन्द्र सिंह पटेल, आर्येंद्र सिंह पटेल ,श्रीकृष्ण पाठक, अंकित शाक्य सहित सभी ग्रामवासियों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया।
यात्रा के समापन के अवसर पर ग्राम आमगांव में एक जनसभा संपन्न हुई ।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि पूरे देश में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वी जयंती के अवसर पर सरदार पटेल के सम्मान में पदयात्रा निकाली जा रही हैं आज बदायूं विधानसभा की पदयात्रा लोकप्रिय विधायक महेश गुप्ता के नेतृत्व में यहां पहुंची है इस देश को बनाने में सरदार पटेल का बहुत बड़ा योगदान है अगर सरदार पटेल नहीं होते तो ये देश की स्थिति आज बहुत खराब होती सरदार पटेल को हम सब लौह पुरुष के नाम से पुकारते हैं क्योंकि उनके इरादे चट्टानों की तरह मजबूत थे। उन्होंने इस देश के लिए बहुत काम किया उन्होंने अहमदाबाद किसान आंदोलन और बारडोली सत्याग्रह का नेतृत्व किया जिसके कारण उन्हें सरदार की उपाधि दी गई

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी की लडाई में सरदार पटेल का बहुत बड़ा योगदान था लेकिन वास्तव में जो सम्मान सरदार पटेल को मिलना चाहिए वह सम्मान कांग्रेस ने उन्हें नहीं दिया आज भाजपा उन्हें सम्मान देने का काम कर रही है ।
सदर विधायक पूर्व राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज बदायूं विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल चौक से लेकर यहां तक यात्रा में जो जोश और उत्साह दिखाया है वास्तव में आप सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं आप सब लोगों ने मेरे साथ 12 किलोमीटर पैदल चलकर सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि देने का काम किया है सरदार पटेल ने 565 रियासतों को भारत में एकीकृत करने का विशाल कार्य किया जिसके कारण उन्हें लौह पुरुष की उपाधि दी गई कांग्रेस की गलत मानसिकता के कारण सरदार पटेल को सम्मान नहीं मिला लेकिन आज मोदी जी के नेतृत्व में सरदार पटेल को पूरा देश सम्मान दे रहा है।


अंत में सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं का आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष हरप्रसाद सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक भारती ने भी संबोधित कर सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने किया।
कार्यक्रम में dcb चेयरमैन जितेंद्र सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष सोबरन सिंह राजपूत, अनेकपाल सिंह पटेल भाजपा नेता हरिओम पाराशरी,जला महामंत्री एम पी सिंह राजपूत, डॉ अरुण प्रकाश ,जिला मंत्री मोनिका गंगवार ,भाजपा नेता विश्वजीत गुप्ता अंकित मौर्य ,सुरजीव गुप्ता , आर्येंद्र पटेल, धीरेंद्र सिंह, मनोज गुप्ता रामचरण पाल , गोपाल शर्मा राघव सिंह अजय मथुरिया,श्रीकृष्ण पाठक अंकित शाक्य , प्रधान नरेंद्र सिंह पटेल,अनुज सक्सेना, राहुल वार्ष्णेय, मनोज पाल, जुगेंद्र कश्यप,मुनीश पंडित , नरेन्द्र मोहन पाल, सागर गुप्ता, सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।