सहसवान-(बदायूं) गौशाला के केयरटेकर को दबंगों ने मामूली बात पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जमकर पीट दिया। पीड़ित केयरटेकर ने थाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। जरीफनगर थाना क्षेत्र गांव जरेठा निवासी महिपाल पुत्र मटरू गांव की गौशाला में केयरटेकर है। महिपाल ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि वह बीती शाम अपने घर से गौशाला जा रहा था तभी गांव के ही इशरत पुत्र अफसरअली जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज और यूकेलिप्टस के पेड़ों को तोड़ने का आरोप लगाया।पीड़ितने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित आरोपी कि चुगल से छूटकर आरोपी के घर पहुंचा और मामले की शिकायत की तो उसके परिजनों ने गाली गलौज करते हुए घर से भगा दिया। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
