Oplus_131072

सीएचसी प्रभारी झोलाछाप डॉक्टरों पर मेहरबान,नोटिस के नाम उगाही कार्रवाई शून्य

बदायूं। झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से एक युवक की मौत हो गई जिससे परिवार में मचा कोहराम मचा हुआ है मामला सीएचसी सहसवान क्षेत्र के ग्राम अलदपुर धुबाई का है। एक युवक इलाज के लिए झोलाछाप की क्लीनिक पर गया था। परिजनों का आरोप है कि उस दौरान झोलाछाप ने युवक को गलत इंजेक्शन लगा दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव अलदपुर धुबाई निवासी हरि सिंह 45 वर्षीय युवक की झोलाछाप डॉक्टर के गलत इंजेक्शन लगाने से देर रात मौत हो गई। यह झोलाछाप डॉक्टर गांव में ही अपनी क्लीनिक चलता है,स्वजनों का आरोप है हरि सिंह झोलाछाप डॉक्टर के पास अपनी सर्दी जुकाम की दवा लेने गए थे।झोलाछाप के गलत इंजेक्शन लगाने से मौत हुई है। सहसवान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वजन युवक को लेकर पहुंचे वहां चिकित्सकों ने युवक को मृत्य घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।