बदायूं।पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने सुनीति पेट्रोल के पास एक अज्ञात व्यक्ति पड़ा देखा जिसके सिर में कीड़े पड़ गए थे। बुधवार को पुलिस की मदद से उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
अस्पताल की बड़ी लापरवाही सामने आई है कर्मचारियों ने उस अज्ञात व्यक्ति को हाथ तक नहीं लगाया पशु प्रेमी और पुलिस ने वार्ड तक पहुंचवाया।

सिर में कीड़े पड़े मरीज को देखने पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा जिला अस्पताल पहुचे, वहां पता लगा की मरीज आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है,वहां जाकर देखा तो आइसोलेशन वार्ड की स्थित बेहद खराब नजर आयी, जिस पर पशु प्रेमी ने वीडियो बना कर सभी उच्च अधिकारियों को भेज दिया है, उन्होंने कहा इससे ज्यादा तो हमारी गौशाला साफ है। यह तो जिला अस्पताल है। अस्पताल का आईसोलेशन वार्ड में रहना किसी नर्क से कम नहीं है। वार्ड में बेड पर गंदगी खून लैटरीन सड़ी हुई रोटी से पूरे वार्ड में बदबू आ रही है। अस्पताल आइसोलेशन वार्ड का नाम सुनते ही मरीजों के मन में उल्टी सी होने लगती है, मरीजों को सबसे बड़ी दिक्कत यह है बदबू की वजह से वार्ड के आसपास बैठना मुश्किल है।
मरीजों के बेड के पास लैटरीन पड़ी हुई है। वार्ड में खून फैला हुआ है इससे बदबू के मारे उनका बुरा हाल है।
