सहसबान-घटना का संक्षिप्त विवरणः- प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र बहादुर सिंह मय फोर्स के देख रेख शान्ति व्यवस्था व रोक थाम जुर्म जरायम में मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना दी गयी कि साहब जो

13.09.2025 को गोवंशीय पशुओं के अवशेष कुँए मिले थे, तथा 14.09.2025 जो गोवंशीय पशुओं के अवशेष गुलजार के खेत में मिले थे। उन्हीं व्यक्तियों द्वारा आज गैरआबाद ग्राम जुनैदपुर व खंदक के बीच में जो जंगल है, उसी जंगल में खाली पडे खेतो में आज पुनः

गोवंशीय पशुओं का वध किया जायेगा। यदि जल्दी की जाये तो गोवंशीय पशुओं को वध करने से रोका जा सकता है । क्योकि वहाँ पर एक दो लोग आ चुके है, तथा अन्य व्यक्ति भी कुछ समय बाद आ जायेगें। इस समय पर प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र बहादुर सिंह मय फोर्स के

मौके पर पहुँचे तो दो बदमाशो द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत फायरिंग कर दी गयी। जिसमें का0 नितिन बालियान घायल हो गया । पुलिस पार्टी द्वारा जबाबी फायरिंग की गयी तो एक बदमाश बहारे आलम पुत्र रईस अहमद निवासी मौहल्ला कटरा थाना सहसवान जनपद बदायूँ घायल हो गया। जिसके कब्जे

से एक अदद तमंचा 315 बोर व खोखा कार0 315 बोर व एक जिन्दा कार0 315 बोर तथा गौवध करने के उपकरण बरामद हुए, तथा अभियुक्त मौहम्मद शमशेर उर्फ समशीर पुत्र नन्हें खान निवासी मौहल्ला नई बस्ती शहबाजपुर थाना सहसवान जनपद बदायूँ भाग गया ।

मौके से भागे तथा गौवंशी पशुओं का वध करने आने वाले शेष अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठन कर टीमो को रवाना किया गया । दौराने काम्बिंग टीम प्रथम टीम उ0नि0 यशपाल सिंह मय फोर्स के मुखबिर की सूचना पर पुलिस पार्टी पर जान से मारने नीयत से फायरिंग करने वाले अभियुक्त मौहम्मद शमशेर उर्फ शमसीर पुत्र नन्हें खान निवासी मौहल्ला नई बस्ती शहबाजपुर थाना सहसवान जनपद बदायूँ को

गोपालगंज से आनन्दीपुर जाने वाले रास्ते पर समय करीब 07.56 बजे गिरफ्तार किया गया जिसकी जामा तलाशी फायरिंग में प्रयुक्त एक अदद तमंचा 315 बोर मय दो अदद जिन्दा कार0 315 बोर व एक खोखा कार0 बरामद हुए, तथा फायरिंग के दौरान अन्य खोखा कार0 जंगलों में फैंकना बताया। अभियुक्त मौहम्मद शमशेर उर्फ शमसीर द्वारा पूछताछ पर अभियुक्त बहारे आलम के बयानो का समर्थन किया गया। तथा गौकशो को गौवशं पशु उपलब्ध कराने वाले ओमेन्द्र पुत्र पान सिंह निवासी ग्राम कैशो की मढैय्या थाना सहसवान

जनपद बदायूँ व मनोज पुत्र सोरन सिंह निवासी ग्राम फतनपुर टप्पा हवेली थाना सहसवान जनपद बदायूँ को काम्बिंग के दौरान बिसौली रोड पर ग्राम होतीपुर को जाने वाले रास्ते पर मोड के पास से उ0नि0 रजनीश कुमार मय हमराही फोर्स के समय करीब 07.30 बजे गिरफ्तार किया गया । ओमेन्द्र व मनोज द्वारा गौवंशीय पशुओं को उपरोक्त गौकशी करने वालो को उपलब्ध कराते थे, तथा उनके मांस की बिक्री कराते थे, और बिक्री से प्राप्त रूपयो को आपस में बराबर बराबर बांट लेते थे। पुलिस मुठभेड के सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 388/25 धारा 109/352 BNS (पुलिस मुठभेड) व 3/25(1-B)(a)/27 A ACT बनाम 1. बहारे आलम पुत्र रईस अहमद निवासी मौ0 कटरा शहबाजपुर थाना सहसवान बदायूँ 2. मौहम्मद शमशेर उर्फ समशीर पुत्र नन्हें खान निवासी मौहल्ला नई बस्ती शहबाजपुर थाना सहसवान जनपद बदायूँ पंजीकृत किया गया है। उपरोक्त चारों अभियुक्तो को समय से नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

Влияние дня недели, в котором вы Решите загадку за 7 секунд: поиски Пандо, 45-летняя угадка, Люди с полным зрением Загадка, которая заставит вас подумать: в 10 секунд вы Невероятные способности: люди смогут увидеть
slot thailand