बदायूं। ब्लॉक म्याऊं के ग्राम पंचायत गूरा बरेला में 74 वाँ गणतंत्र दिवस के अवसर पर अमृत सरोवर ताल पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सचिव व ग्राम प्रधान अल्पना ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और बच्चों एवं लोगों को देश हित में कार्य करने को आह्वान किया। गणतंत्र दिवस उत्साह और उमंग से मनाया गया। सरकारी, अर्ध सरकारी, सहकारी कार्यालयों, स्कूल कॉलेजों में ध्वजारोहण हुआ। सरकारी, गैर सरकारी इमारतों पर रोशनी की गई। अमृत सरोवर पर ध्वजारोहण के बाद ग्राम प्रधान व सचिव ने राष्ट्रीय गान कर मिठाइयों का वितरण किया व सचिव ने अपने संबोधन में कहा कि आज भारत अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस दिन ही हमारे देश को अपना संविधान मिला था। 26 जनवरी 1950 को सुबह 10 बजकर 18 मिनट पर भारत का संविधान लागू किया गया था। संविधान लागू होने के बाद हमारा देश भारत एक गणतंत्र देश बन गया। इस के 6 मिनट बाद 10 बजकर 24 मिनट पर राजेंद्र प्रसाद ने भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। इस दिन पहली बार बतौर राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद बग्गी पर बैठकर राष्ट्रपति भवन से निकले थे।यह संविधान ही है जो भारत के सभी जाति और वर्ग के लोगों को एक दूसरे से जोड़े रखता है। भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। 2 साल, 11 महीने और 18 दिन में यह तैयार हुआ था। संविधान को लागू करने के लिए 26 जनवरी का दिन इसलिए चुना गया, क्योंकि 1930 में इसी दिन कांग्रेस के अधिवेशन में भारत को पूर्ण स्वराज की घोषणा की गई थी।

Med pečenjem in kuhanjem na pari se razlikujeta okus in hranilna vrednost jedi. Kako izbrati najboljšo možnost, je vredno podrobneje raziskati. Pravi trenutek od zunaj preprosto, riba pa hrustljava zdrav stročji Ne pozabite Kako vodna kopel zgladi cheesecake? Ko se dnevi podaljšajo, izbiramo lahke jedi s svežo zelenjavo, ki združujejo okus, hranljivost in preprosto pripravo.