लोक निर्माण विभाग में मार्गों एवं सेतुओं के निर्माण के लिए कार्ययोजना तैयार किये जाने के संबंध में जनप्रतिनिधियां के साथ हुई बैठक..

बरेली, 24 अप्रैल। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज लोक निर्माण विभाग में मार्गों एवं सेतुओं के निर्माण हेतु कार्ययोजना तैयार किये जाने के संबंध में जनप्रतिनिधियां के साथ बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में महापौर ने अवगत कराया कि सैटेलाइट से एयरपोर्ट तक की सड़क बहुत खराब है, जिसे प्राथमिकता में रखते हुए सड़क अतिशीघ्र सही करायी जाए। अधिशासी अभियंता राजकीय निर्माण निगम द्वारा बताया गया कि कार्य को शीघ्र प्रारम्भ कराया जाएगा। मा0 महापौर द्वारा कुआटांडा की छः किमी की सड़क को अत्यधिक खराब रोड को सही कराने की भी बात रखी, जिस पर कार्यदायी संस्था द्वारा शीघ्र कार्य आरम्भ कराने का आश्वासन दिया गया।

बैठक में एमएलसी कुंवर महाराज सिंह द्वारा अधिशासी अभियंता राजकीय निर्माण निगम से अपेक्षा की कि वे उन सड़कों को देख लें जो उनके स्वामित्व में आती हों तथा जिसकी हालत जर्जर अवस्था में हो एवं जिस रोड को सही कराया जाए वहां के मा0 जनप्रतिनिधि से भी संवाद किया जाए।

बैठक में विधायक मीरगंज ने अवगत कराया कि मीरगंज के अन्तर्गत आने वाली सड़के अत्यधिक खराब हैं तथा आये दिन दुघर्टनाएं होती रहती हैं, जिस पर कार्यदायी संस्था द्वारा बताया गया कि अतिशीघ्र सड़कों का मरम्मत कार्य प्रारम्भ कराया जाएगा।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि वर्ष 2024-25 के जो प्रस्ताव रह गए हैं उन्हें अतिशीघ्र पूर्ण कराया जाए।

बैठक में जनप्रतिनिधियों में महापौर डॉ0 उमेश गौतम, सदस्य विधान परिषद कुंवर महाराज सिंह, बहोरन लाल मौर्य, विधायक मीरगंज डॉ0 डीसी वर्मा, विधायक नवाबगंज डॉ0 एमपी आर्य, विधायक डॉ0 राघवेन्द्र शर्मा, अधिकारियों में मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।