सहसबान-तेज गति से आ रही पीछे से बाइक सवार युवक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया बता दे। नाईम पुत्र भिक्कू निवासी ग्राम औरंगाबाद बाइक UP24BL5857 से अपने घर से 10-2-2026 की शाम 5:00 बजे अंकित पुत्र नरेश पाल के साथ सहसवान के लिए आ रहे थे तभी अचानक से ग्राम हरदतपुर के पुल के पास पीछे से आ रही अज्ञात बाइक सवार लोगों से जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनके लिए इलाज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। स्वजनों द्वारा पता करने पर पता चला की अज्ञात लोग किशन पाल का भांजा दयाराम का धेवता ग्राम नगला बरन गांव के बताएं जा रहे हैं।