बदायूं। उत्तर प्रदेश में संचालित हो रही 102 एंबुलेंस में शनिवार को प्रातः 9 बजे एक नवजात शिशु को जन्म दिया परिवार मे खुशी का माहौल है।

सूर्य प्रताप सिंह एंबुलेंस प्रभारी ने बताया कि कस्बा बिल्सी के कुंआटांडा गांव के निवासी जीतू (30वर्ष) को प्रसव पीड़ा होने पर पर 102 एंबुलेंस बुलाई थी । जिसको एंबुलेंस अस्पताल ले कर जा रही थी।तभी रास्ते में प्रसव पीड़ा अधिक होने लगी जिसके बाद एंबुलेंस को सड़क किनारे खड़ी करके ईएमटी आशीष कुमार ने अपनी सुझ-बुझ के साथ प्रसव कराया। जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं, फिर नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी मे सुरक्षित भर्ती कराया, वही पायलट अनुज ने अपने कर्त्तव्य को पूरा निभाते हुए सही समय से पहुंच कर मरीज़ को एंबुलेंस में शिफ्ट कराया ।
स्वास्थ्य केन्द्र पहुंच कर जच्चा के पति कुंवरपाल ,एवं आशा अस्तपाल स्टाफ ने ईएमटी व पायलट की प्रशंसा करते हुए सराहना की

एंबुलेंस संचालक संस्था ईएमआरआई ग्रीन हैल्थ सर्विसेज के प्रोग्राम मैनेजर राजन कुमार ने बताया कि 102 सेवा पूरी तरह से निःशुल्क है। 102 एंबुलेंस गर्भवती महिलाओं व 2 साल तक के बच्‍चों को घर से सरकारी अस्‍पताल ले जाती है और वापस घर भी छोड़ती है। आकस्मिक स्थिति के लिए एंबुलेंस में डिलीवरी किट उपलब्‍ध रहती है और स्टाफ इसके लिए प्रशिक्षित हैं। इसलिए डिलीवरी के मामले में सभी 102 एंबुलेस का प्रयोग करना चाहिए। वहीं, 108 एंबुलेस सेवा से किसी भी प्रकार की इमरजेंसी में सरकारी अस्‍पताल जाने के लिए एंबुलेंस की मदद ली जा सकती है। सरकार से यह सेवा भी नि:शुल्क मिलती हैं।

You missed