Oplus_131072

बदायूं। जगत ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत ईसापुर कुंडेली में प्रधान पति ने सरकारी नल घरों में लगवाने के नाम पर ग्रामीणों से दस- दस हजार रुपए की अवैध वसूली की है। जिसकी शिकायत थाना पुलिस से की गई है। ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि ब्लॉक जगत की ग्राम पंचायत ईसापुर कुंडेली के प्रधान पति ने ग्रामीणों से घर में सरकारी हैंडपंप लगवाने के नाम पर प्रत्येक ग्रामीण से दस हजार रुपए की अवैध वसूली की है।
चार माह बीत जाने के बाद जब ग्रामीणों के घर में सरकारी हैंडपंप नहीं लगे तो उनका सब्र का बांध टूट गया उन्होंने अपने रुपए मांगना शुरू कर दिए। ग्रामीणों

ने प्रधान पति से कहा कि सरकारी हैंडपंप नहीं लग पा रहे हो तो हमारे पैसे वापस कर दो प्रधान पति ने दबंगई दिखाते हुए ग्रामीणों के रुपए देने से इंकार कर दिया और कहा हम रुपए वापस नहीं देंगे तुम्हें जो करना है वह करो इससे आहत होकर ग्रामीणों ने अलापुर थाने में शिकायत की और न्याय की गुहार लगाई। ग्रामीणों ने कहा अगर यहां से हमारी सुनवाई नहीं होती है तो हम डीएम कार्यालय पर जाकर धरना प्रदर्शन करेंगे। भ्रष्टाचार में लिप्त प्रधान पति पर कार्रवाई की मांग करेंगे।
सीएम योगी ने कहा कि 2017 के बाद जीरो टॉलरेंस नीति की सरकार ने प्रदेश में कानून का राज स्थापित करके सभी को भ्रष्टाचार और सुरक्षा की गारंटी दी है।दूसरी तरफ कुछ ग्राम प्रधान पति इस कदर भ्रष्टाचार में लिफ्त होते नजर आ रहे हैं कि ग्रामीणों की लाखों की रकम डकारे जा रहे है।

Oplus_131072