सम्भल । वरिष्ठ अधिवक्ता एवं आर.टी.आई.एक्टिविस्ट डॉ अमित कुमार उठवाल के जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया सम्भल सहित सभी अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर अबगत कराया है,कि सम्भल के मोह कोट पूर्वी निकट कल्कि विष्णु मंदिर के पास मैं दिल्ली की एक संस्था श्री

कल्कि बाल वाटिका जिसका कल्कि विष्णु मंदिर सम्भल से कोई वास्ता नहीं है विगत लगभग 3 वर्षों से धर्मशाला आदि का निर्माण कर रही है उक्त निर्माण विधि विरुद्ध तरीके से लगभग 8 फीट खनन करके बहुमंजिला इमारत का निर्माण किया जा रहा है,उक्त निर्माण स्वीकृत नक्शे के विपरीत किया जा रहा है, उक्त निर्माण में ना तो सेटबैक छोड़ा जा रहा है और ना ही रोड बाइंडिंग छोड़ी

गई है साथ ही स्वीकृत नक्शे के विपरीत बहुमंजिला इमारत बनाई जाती है, उक्त श्री कल्कि बाल वाटिका के पदाधिकारी आसपास के नए बने पुख्ता मकानों को खरीदकर तोड़ देते हैं तथा उक्त मकानों का प्लॉट मैं बैनामा पंजीकृत कराकर सरकार को लाखों रुपए की स्टाम्प एवं निबंधन शुल्क की क्षति पहुंचाते हैं,उक्त संपूर्ण प्रकरण एवं श्री कल्कि बाल वाटिका की संपत्तियों की

किसी सक्षम अधिकारी से जांच कराकर प्रभावी कार्यवाही की जानी चाहिए एवं स्वीकार नक्शे की विपरीत किए गए निर्माण को ध्वस्त कराकर संबंधित की विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही भी की जाये।
सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट






