लखनऊ। सेवानिवृत्त आईआरटीएस अफसर को आठ दिन डिजिटल अरेस्ट रखकर 12 लाख वसूले मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में संलिप्तता की बात कहकर फंसाया ।सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में रहने वाले सेवानिवृत्त भारतीय रेलवे यातायात सेवा (आईआरटीएस) अफसर कमल कुमार सक्सेना की मनी लॉन्डिंग में संलिप्तत्ता की बात कह साइबर जालसाजों ने उनको आठ दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा। डराकर 12 लाख रुपये भी वसूल लिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है। कमल कुमार ओमेक्स रेजीडेंसी में रहते हैं और भारतीय रेलवे में महाप्रबंधक पद से सेवानिवृत्त हैं। उनके मुताबिक छह दिसंबर को अनजान नंबर से कॉल आई।
फोनकर्ता ने अपना नाम राहुल सिंह बताया। कहा कि उनके मोबाइल नंबर का गलत इस्तेमाल किया गया है और इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस से की गई है।
उन्होंने बताया कि उक्त नंबर उनका नहीं है तो राहुल ने कॉल किसी गोपेश कुमार को ट्रांसफर कर दी।