
बदायूं।राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के निर्देशों के अनुसार बुनियादी साक्षरता एवं प्राथमिक अंकीय दक्षता प्राप्त करने हेतु पूर्व प्राथमिक शिक्षा के सार्वभौमीकरण भारत सरकार द्वारा निर्धारित निपुण लक्ष्य की संप्राति हेतु पूर्व प्राथमिक शिक्षा का सुदृढ़ीकरण एवं समुदाय के मध्य उसकी जागरूकता के लिए नगर स्तरीय हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम का आयोजन रहमानी लॉन में किया गया। जिसका उद्घाटन जिला बेसिक शिक्षा

अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह एवं खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र प्रेम सुख गंगवार के द्वारा फीता काटकर किया गया कार्यक्रम में नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कबूलपुरा नंबर एक के बच्चों के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा यह कार्यक्रम बेसिक शिक्षा विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त प्रयास से संचालित किया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा को रोचक, समावेशी, और प्रभावी बनाना है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंदो और प्राथमिक

विद्यालय के बीच संबंध में स्थापित किया जाता है ताकि बच्चों के संपूर्ण मानसिक शारीरिक और सामाजिक विकास को बढ़ावा दिया जा सके खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम सुख गंगवार ने कहा कि सभी आंगनवाड़ी शिक्षक शिक्षिकाएं पूर्ण मनोयोग से कार्य करते हुए बच्चों को भाषा और गणित में निपुण बनाने का भरसक प्रयास करें पूर्व नगर समन्वयक सरवर अली द्वारा विभागीय योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए उनका क्रियान्वयन किए जाने का सभी से आवाहन किया गया। इस अवसर पर नगर क्षेत्र बदायूं के शिक्षक ,शिक्षिकाएं ,आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं बच्चे उपस्थित हुए नगर क्षेत्र बदायूं के निपुण विद्यालय प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन के दो बच्चे प्रगति गौतम कक्षा एक ,पलक कक्षा दो व विद्यालय की प्रधानाध्यापक प्रिया बंसल प्राथमिक विद्यालय हल्का नंबर 1 के छात्र मोहम्मद आहिल कक्षा एक ,अर्ष मोहम्मद व प्रधानाध्यापक हिना तबस्सुम आंगनवाड़ी

केंद्र जोगीपुरा की आंगनवाड़ी पिंकी छात्र सिद्धू आंगनबाड़ी केंद्र पटियाली सराय की आंगनवाड़ी शांति गुप्ता , नीलम छात्रा अन्नया एवं आराध्या को संयुक्त रूप से सामग्री प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया इसी कड़ी में नियमित उपस्थिति पर कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्रा कुमारी हुरिया को भी सम्मानित किया गया एआरपी गणित अब्दुल अजीम के द्वारा निपुण लक्ष्य दीक्षा एप आईसीटी पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनका नियमित क्रियान्वयन किए जाने के विषय में विस्तार से बताया गया । इस अवसर पर नगर क्षेत्र बदायूॅ में कार्यरत अध्यापक/अध्यापिका, वार्ड सभासद, सहित कार्यालय खण्ड श्क्षिा अधिकारी कर स्टाफ फिरोज, अमित चौबे जी, हसन आरजू, हस्सान व दीपू आदि उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन एआरपी कार्मेंद्र शर्मा के द्वारा किया गया।






