तिजारा। क्षेत्र ईशरोदा गांव में साई महाराज का बीसवां वार्षिकोत्सव मुख्यातिथि जयप्रकाश यादव प्रधान, रतिराम यादव सरपंच की अध्यक्षता, तेजपाल नागर के विशिष्ट आतिथ्य में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें हजारों से अधिक श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी का लाभ लिया। इस दौरान ग्राम वासियों द्वारा आगंतुकों के

लिए माकूल इंतजाम किए गए। प्रातः काल हवन कर भंडारे की शुरुआत की गई। भंडारा शुरू होते ही श्रद्धालुओं भंडारा स्थल की ओर आने का सिलसिला शुरू होने लगा था। समिति द्वारा यहां महिला-पुरुषों के लिए पृथक से इंतजाम किए गए। इसके बाद लोगों को शीतल जल का सेवन भी कराया गया। इस वर्ष भी भंडारे में लोगों ने बढ़चढ़ कर उपस्थिति दर्ज कराई।

महाशय अजित सिंह एवं रोहिताश्व दायमा की टीम ने रागनी एवं भक्ति भजनों से समा बांध दिया। नीट परीक्षा में सफल होने पर सुर्यपाल यादव नाववाल का ग्रामवासियों द्वारा अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर सरपंच रतिराम यादव, भाजपा नेता देशपाल यादव, रणबीर सिंह, प्रदीप कुमार, राजीव लम्बरदार, निहाल ठेकेदार, ताराचंद फौजी, उदयराम, ओमप्रकाश यादव, लख्खीराम, समय सिंह, बबली ,रामजस यादव,

रामनिवास समाजसेवी, अनुप भगत , अरविंद यादव,अमित यादव, बिलुराम, कृष्ण भाटिया,जयपाल यादव, सुरेश यादव , ललित, सतपाल, कृष्ण, बबली, भुरा, महावीर,धनराज, सुबेसिंह, रामजस , कृष्ण भाटिया, झल्लर यादव सहित हजारों भक्त उपस्थित थे।

रिपोर्टर मुकेश कुमार शर्मा

Oplus_131072

You missed