संभल। यूपी के जनपद सम्भल में क्लेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी डॉ0 राजेंद्र पैंसिया व पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई की अध्यक्षता में आगामी

त्यौहारों एवं कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत पीस कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गयी, जिसमें थाना क्षेत्र से आये प्रमुख सभी धर्मों के धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत व्यक्तियों के साथ वार्ता की गई हैं,तथा

आगामी त्यौहारों ,ईद, को सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्वक मनाये जाने, किसी नई परंपरा के नहीं डाले जाने, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने के सम्बन्ध में बताया गया है,तथा साथ ही किसी घटना के

होने की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दिये जाने एवं पुलिस, प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है,इस दौरान प्रशासनिक अधिकारीगण व अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी उत्तरी, सहायक पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारीगण व थाना प्रभारी मौजूद रहे।
सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट






