संभल। यूपी के जनपद सम्भल में जिलाधिकारी डॉ0 राजेन्द्र पैंसिया एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने ईद-उल-अजहा त्यौहार के अवसर पर हयातनगर थाना

क्षेत्र के कमलपुर सराय मुख्य ईदगाह का भ्रमण किया गया है,तथा भ्रमणशील रहकर एवं ड्रोन के माध्यम से सतर्क दृष्टि रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

गया है,तथा ड्यूटी में लगे अधिकारी,कर्मचारीगणों को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है ,ईद-उल-

अजहा त्यौहार को आपसी सदभाव व शान्तिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गयी एवं सभी को शुभकामनाएं दी गयी हैं,इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक

,उत्तरी,राजेश कुमार श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी सम्भल आदि प्रशासन,पुलिस के अधिकारीगण मौजूद रहे, जनपद में कानून व्यवस्था के दृष्टिगत मुख्य ईदगाह व

मस्जिदों में पर्याप्त पुलिस बल को तैनात कर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट






