संभल। यूपी के जनपद सम्भल में 23 जून से प्रारम्भ हो रहे रिक्रूट नवचयनित आरक्षियों के प्रारम्भिक आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ मान पुलिस अधीक्षक सम्भल की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया,रिक्रूट

नवचयनित आरक्षियों के प्रारम्भिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ आधारभूत प्रशिक्षण केन्द्र ईश्वर दास टैक्निकल इन्स्टीट्यूट बहजोई में पुलिस अधीक्षक सम्भल कृष्ण कुमार बिश्नोई द्वारा किया गया,रिक्रुट आरक्षियों को

प्रशिक्षण के दौरान बरते जाने वाली सावधानियों तथा प्रशिक्षण को पूर्ण मनोयोग से करने के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश दिये गये, पुलिस लाइन बहजोई में 142 महिला

रिक्रूट आरक्षियों का आधारभूत प्रशिक्षण एवं ईश्वर दास टैक्निकल इन्स्टीट्यूट बहजोई में 568 पुरूष रिक्रुट आरक्षियों का आधारभूत प्रशिक्षण दिया जायेगा,रिक्रूट

आरक्षियों के व्यवस्थापन तथा ट्रेनिंग की व्यवस्थाओं जैसे मैस, बैरक, स्नानघर, कक्षाओं आदि का जायजा लेते हुए शारीरिक प्रशिक्षण एवं तकनीकी प्रशिक्षण

पद्धतियों पर विशेष ध्यान दिया जायेगा,इसके अतिरिक्त द्वारा व्यवस्थाओं को मानक अनरूप पूर्ण किये जाने के सम्बन्ध में प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण किया गया ,इसके

साथ ही प्रशिक्षण की गुणवत्ता और कौशल विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए सम्बन्धित प्रशिक्षकों को निर्देश दिये गये,दोनों ट्रेनिंग सेन्टरों पर रिक्रूट आरक्षियों

के लिए शारीरिक प्रशिक्षण के साथ कानून और पुलिस की बुनियादी प्रक्रियाओं के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा, उनको पुलिस के कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी

जाएगी, इस अवसर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, सम्भल राजेश कुमार श्रीवास्तव , सहायक पुलिस अधीक्षक लाइन,क्षेत्राधिकारी सम्भल ,आलोक कुमार,

क्षेत्राधिकारी बहजोई,आलोक सिद्धू, क्षेत्राधिकारी चन्दौसी अनुज चौधरी, क्षेत्राधिकारी गुन्नौर दीपक कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात डा0 प्रदीप कुमार सिंह, पुलिस

उपाधीक्षक, मनोज कुमार, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन ,अशोक कुमार, प्रभारी आरटीसी, सभी प्रशिक्षक आदि सभी शाखाओं के सम्बन्धित अधिकारी,कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

Oplus_131072