संभल। यूपी के जनपद सम्भल में हयातनगर थाना क्षेत्र की सरायतरीन पुलिस चौकी के मोहल्ला नवाब खेल में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है,जिससे परिजनों में कोहराम मच गया है ,मृतक की पहचान मोहम्मद जैद के रूप में हुई है, जिसकी शादी

मात्र आठ माह पहले हुई थी,परिजनों के अनुसार, युवक कई दिनों से अपनी ससुराल में रह रहा था,इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि जैद की तबीयत अचानक बिगड़ गई है,परिजन जब पहुंचे, तो उसकी हालत गंभीर थी,जिसके बाद उसे सम्भल ज़िला अस्पताल ले जाया

गया है ,इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है,परिजनों ने जताया हत्या का शक,मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि जैद को खाने में उड़द चावल दिए गए हैं ,जिससे उसकी जान चली गई है,उन्होंने मामले की

निष्पक्ष जांच और ससुराल पक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है,घटना की जानकारी मिलते ही हयात नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता

चल पाएगा, फिलहाल, मामले की हयात नगर थाना पुलिस जांच पड़ताल में जारी है।
सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट








