संभल। यूपी के जनपद सम्भल में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी आर.टी.आई. विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश डॉ अमित कुमार उठवाल एडवोकेट ने शासन एवं प्रशासन के

अधिकारियों को अवगत कराया है,कि पुरानी तहसील सम्भल के नीचे राजस्व परिषद की भूमि हैं उक्त भूमि पर नगर पालिका परिषद सम्भल ने कुछ लोगों को अवैध कब्जे करवाकर दुकानों का पक्का निर्माण करके शटर

लगवा दिए हैं तथा उक्त दुकानों पर वैध एवं अवैध विद्युत कनेक्शन लगवा दिए हैं,उक्त के संबंध में पूर्व में उपजाधिकारी दीपेंद्र यादव सम्भल एवं पूर्व अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद रामपाल यादव ने उक्त

दुकानदारों को नोटिस जारी किए लेकिन ठंडे बस्ते मैं चला गया है,एक तरफ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अवैध कब्जे पर बुलडोजर चला रही है उसके विपरीत सम्भल में नगर पालिका परिषद राजस्व परिषद की भूमि

पर अवैध कब्जे करवाकर पक्की दुकानों बनवा दीं हैं,और राजस्व विभाग के अधिकारी मौन हैं,जोकि चिंता का विषय है सरकार के अधिकारियों को इसका संज्ञान लेते हुए राजस्व परिषद की भूमि को कब्जा मुक्त करवाया जाए।
सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट





