व्यापारियों से अपील कर यातायात नियमों के पालन करने को कहा

UP के Sambhal में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अनुकृति शर्मा ने व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक का आयोजन किया गया है,जिसमें जनपद के सभी व्यापारी संगठनों ने भाग लिया है,जिसमें ने सभी व्यापारियों से कहा की आपके दुकानों प्रतिष्ठानों पर जितने भी ग्राहक आएं उन्हें यातायात नियमों की जानकारी दें और हेलमेट और सीट बैल्ट का महत्व समझाएं। व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराते हुए व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के चेयरमैन गौरीशंकर चौधरी ने चाइनीज मांझे

पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने को कहा जिससे चाइनीज मांझे से अभी हाल ही में हुई घटनाओं की पुनरावृति न हो,चंदौसी से आए जिला अध्यक्ष प्रेम ग्रोवर ने चंदौसी में पिंक चौकी की स्थापना कराने को कहा जिससे महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके । इस अवसर पर मुशब्बीर चौधरी, आसिफ, मो फहीम, मो मियां, मुजम्मिल, व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रभारी उप निरीक्षक यतेन्द्र कुमार, उप निरीक्षक अरुन कुमार अवस्थी आदि मौजूद रहें।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट