मुख्यमंत्री से लगाई पीड़ित महिला ने कार्यवाही की गुहार

महिला ने लगाए आरोप घर के आगे बंधी भैस पर बरसाए डंडे विरोध करने पर घर मे घुसकर मारपीट कर की तोड़फोड़ पीड़ित परिवार को बना जान का ख़तरा

संभल। यूपी के जनपद सम्भल में हयातनगर थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर निवासी महिला ने पड़ोसियों पर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेज न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि उसकी भैस घर के आगे बंधी हुई थी,जिसको पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी युवक नफीस पुत्र मुश्ताक ने देर रात 11 बजे लाठी से मारना पीटना शुरू कर दिया, जिसका विरोध महिला की पुत्री तबस्सुम ने किया तो आरोपी नफीस ने महिला के साथ भी कहासुनी के बाद मारपीट शुरू कर दी, जिस कारण तब्बसुन ने घर पर आकर किवाड़ लगा लिये। आरोप है कि आरोपीयो ने अपने भाइयो भतीजे के साथ मिल कर पथराव शुरू कर दिया, उसके बाद आरोपियों ने पड़ोसी की छत से होते हुए पीड़िता महिला के घर मे घुस आया,ओर पथराव करते हुए घर मे तोड़फोड़ शुरू कर दी, किसी तरह महिला ने खुद को व अपनी बेटी को कमरे में बंद होकर अपने आप को बचाया ओर डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी,जिस पर पुलिस की गाड़ियां आता देख आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहे हैं ,आरोप है सुबह के समय नफीस, नन्हे, जरीफ, मुस्तकीम, समीर, वसीम, हसीम, सुहैल, गुलहसन, हुस्न बानो, शमीम, शाइस्ता, रुक्सार, अफसार, ने पीड़िता के घर पहुँच गाली गलौज करते हुए पीड़िता के परिवार सहित उसके दामाद के साथ भी मारपीट कर उनको घायल कर दिया, शोरगुल की आवाज़ सुन पड़ोसियों ने पीड़िता व उसके परिवार वालो को बचाया। आरोपियों ने खूद को कानूनी कार्यवाही से बचाने की नीयत से अपनी छत पर खुद ही

ईंट पत्थर बिछाने शुरू कर दिये,जिसकी वीडियो भी वायरल हो गई। पीड़िता ने मुख्यमंत्री से आरोपियों के खिलाफ शिकायत कर कानूनी कार्यवाही की मांग की है। जानकारी के मुताबिक दोनो पक्षों में बीते समय भी बच्चो में कहासुनी पर भी मामला थाने तक पँहुचा था जिसको गाँव के जिम्मेदार व राजनैतिक लोगो मे बीच मे पड़ कर मामला रफा दफा करा दिया था,जिसके बाद दुकान खाली कराने को लेकर भी विवाद हुआ था जिसमे दोनो पक्षों ने खुद ही मामले का निपटारा करा लिया, लेकिन आरोपियों ने लड़ाई लड़ने की मन्शा से पीड़िता महिला के घर के सामने अपनी बकरी बांधनी शुरू कर दी थी,जिसके बाद महिला ने भी भैस बांधनी शुरू कर दी,पशु बांधने को लेकर पक्षो में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई है। इस पूरे मामले में हयात नगर थाना पुलिस द्वारा दोनो पक्षो पर कार्यवाही करते हुए 26 नामजद 15 अज्ञात पर कानूनी कार्यवाही की गई है।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

Oplus_131072