सम्भल में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2025 के अवसर पर रिक्रूट सेन्टर ईश्वर दास टैक्निकल इन्स्टीट्यूट बहजोई में पुलिसकर्मियों एवं नवचयनित रिक्रूट आरक्षियों के साथ योगाभ्यास कर उन्हें योग के प्रति प्रेरित किया गया
संभल। यूपी के जनपद सम्भल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिक्रूट सेन्टर ईश्वर दास टैक्निकल इन्स्टीट्यूट बहजोई में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया है ,इस वर्ष की थीम “Yoga for One Earth, One Health” ,एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए

योग, रही, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं सार्वभौमिक स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है ,
इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं

कर्मचारीगण तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों को योग को जीवनशैली में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया है,योगाचार्य द्वारा विभिन्न आसनों,

प्राणायाम एवं ध्यान के अभ्यास कराते हुए योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों पर प्रकाश डाला गया है,योग एक जीवनशैली है, जो न केवल हमारे

शरीर को स्वस्थ रखती है, बल्कि पर्यावरण व समाज के प्रति हमारे दायित्वों को भी जागृत करती है। यह तनाव प्रबंधन एवं मानसिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम है, जो प्रत्येक मनुष्य के जीवन में अत्यंत उपयोगी सिद्ध

होता है, इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी सम्भल राजेश कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी सम्भल आलोक कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात डा0 प्रदीप कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार, प्रतिसार निरीक्षक अशोक कुमार आदि अधिकारी,कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट






