मन्दिर में आये श्रद्धालुओं ने की सड़क की मांग

संभल। यूपी के जनपद सम्भल में सदर कोतवाली क्षेत्र के कबीर की सराय बदायूँ दरवाजा स्थित गौरजा रानी मन्दिर पर दसवें भण्डारे का आयोजन किया गया है,आपको बताते चलें कि नो दुर्गा के पवन अवसर पर दूर

दराज व अंतरराज्यीय क्षेत्र से आ रहे श्रद्धालुओं ने मंदिर पर पँहुच भण्डारे व हवन का आयोजन कराया है ,हालांकि मन्दिर तक माता के दर्शन करने के लिए आने

वाले श्रद्धालुओं को सही मार्ग नही होने के कारण के परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,साथ ही हज़ारों की संख्या में पहुँच रहे,लोगो को मन्दिर पर पानी का टैंकर

नही होने के कारण सड़क के साथ साथ अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,मंदिर के महंत मनोज महाराज ने बताया की मंदिर पर आने वाले श्रद्धालुओं

का कहना है की मंदिर पर माता के दर्शन करने के लिए मार्ग को लेकर काफी समस्या का सामना करना पड़ता है जिस कारण वह सावन के माह में दर्शन करने नही आ

पाते है उनकी मांग है कि सड़क निर्माण कराया जाए,साथ ही पानी की परेशानी के सवाल पर महंत ने कहा कि मंदिर पर हैड पम्प लगा है और पीने के लिए

वाटर कूलर की व्यवस्था कराई जाती है जो कि इस बार भी की गई है।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

Oplus_131072