सहसवान, बदायूँ। बुधवार को तहसील सहसवान में समाजवादी पार्टी ने अपनी ताकत दिखा दी। वरिष्ठ सपा नेता गजेंद्र यादव के नेतृत्व में सपा नेता गजेंद्र यादव, शोएब नकवी और दिनेश यादव सहित सैकड़ों की तादाद में समाजवादी कार्यकर्ता लाल टोपी और पार्टी के झंडे लेकर तहसील परिसर पहुंचे और ‘वोट चोरी’ के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के पोस्टर हाथों में लेकर आए और तहसील परिसर में धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के कारण तहसील में कुछ देर के लिए माहौल पूरी तरह समाजवादी मय हो गया।

गजेंद्र यादव ने कहा – गरीबों के वोट पर डाका नहीं होने देंगे
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ सपा नेता गजेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। मतदाता सूचियों से सपा के वोटरों के नाम काटे जा रहे हैं। उन्होंने उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे 7 सूत्रीय ज्ञापन में मुख्य निर्वाचन आयुक्त तक की जांच की मांग उठाई है। इस दौरान उनके साथ गजेंद्र यादव, शोएब नकवी, दिनेश यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ज्ञापन में मांग की गई है कि वोट चोरी की निष्पक्ष जांच हो, मतदाता सूची का पारदर्शी ऑडिट हो, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हो, चुनाव आयोग की विश्वसनीयता मजबूत की जाए और किसी भी मतदाता का वोट न कटने दिया जाए।
तहसीलदार ने ज्ञापन लेकर राज्यपाल महोदय को भेजने का आश्वासन दिया।