इस वर्ष भामाशाह प्रेरक के रूप में मॉडल स्कूल में कराए 55 लाख से अधिक के विकास कार्य

तिजारा। स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल हींगवाहेड़ा में व्याख्याता अंग्रेजी पद पर कार्यरत शिक्षक महेंद्र सिंह बर्मन की प्राध्यापक पद पर बारां जिले में पदोन्नति होने पर शनिवार को विद्यालय स्टाफ, एसडीएमसी सदस्य,


ग्रामवासी,अभिभावक व छात्र-छात्राओं ने उनके 6 वर्ष के शानदार कार्यकाल के लिए यादगार विदाई दी। प्रधानाचार्य रतनलाल सुथार ने बताया कि इन्होंने अपने कार्यकाल में विद्यालय के सर्वांगीण विकास जैसे भामाशाह प्रेरक के रूप में विगत 6 वर्षों में 60 लाख से अधिक के विकास कार्य, सीबीएसई 10वीं व 12वीं बोर्ड के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम, नामांकन वृद्धि में श्रेष्ठ योगदान, पर्यावरण संरक्षण में योगदान, विगसीत वर्षों में वृक्षारोपण कर विद्यालय परिसर को हरा भरा बनाने में योगदान, सह शैक्षिक गतिविधियों यथा युवा महोत्सव,कला उत्सव एनसीईआरटी जनसंख्या शिक्षा के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को प्रेरित व तैयारी करा कर राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय, तिजारा तथा जिले का नाम रोशन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रधानाचार्य ने यह भी बताया कि इस एक वर्ष में ही

शिक्षक महेंद्र सिंह विद्यालय के भौतिक विकास के लिए भामाशाहों को प्रेरित कर 55 लाख से अधिक के भौतिक विकास कार्य यथा प्रार्थना स्थल पर लगभग 23.5 लाख राशि का टिन शेड निर्माण, 15 लाख लागत का बास्केटबॉल का कोर्ट, लगभग 8 लाख राशि का 15 किलो वाट का सोलर, 4 लाख राशि का प्राइमरी भवन चौक के ऊपर टिन शेड, 3 लाख राशि के डिजिटल बोर्ड व स्मार्ट टीवी , अनुमानित 1.5 लाख राशि के पार्क विकसित तथा लैक्चर स्टैंड एवं 84000 के प्राइमरी भवन हेतु वाटर कूलर आर ओ सहित आदि कार्य कराए । विदाई समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में सरपंच इसरोदा रतिराम यादव , भामाशाह डॉक्टर लक्ष्मी नारायण, एसएमसी अध्यक्ष महावीर बाबूजी, एसडीएमसी सदस्य सूबेदार संतलाल, रोहिताश पंच,जगदीश पंच, मानव उत्थान समिति के योगेंद्र कुमार, तिजारा विकास मंच के संस्थापक जयसिंह मन्नालाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नेत्रपाल यादव व उपाध्यक्ष चंद्रेश सैनी आदि रहे।इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ सदस्य

किशोरी लाल मुक्कड़, , मनीषा परवानी, सुधीर कुमार ओमप्रकाश सैनी, विकास यादव, जितेंद्र बाघोरिया , श्रीचंद मीणा, अनिल कुमार यादव, विकास कुमार, , लोकेश यादव, चंद्रभान, उषा यादव, सचिन, शीला चौधरी, हरिराम,जितेंद्र, जयवीर ,अंकित,राजकमल,महावीर,सतवीर आदि व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

शिक्षक को विद्यालयों के सर्वांगीण विकास में उत्कृष्ट योगदान, भामाशाह प्रेरक, श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम व नामांकन वृद्धि हेतु विगत वर्षों में मिल चुके हैं कई सम्मान-

राजस्थान सरकार शिक्षा विभाग द्वारा जिला स्तर पर उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान,

दो बार जिला कलेक्टर द्वारा सम्मान,
चार बार उपखंड स्तर पर उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए यूनिवर्सिटी आफ साउथ अमेरिका द्वारा मानद डॉक्टरेट (डी लिट)

समाज सेवा के कार्यों यथा पर्यावरण संरक्षण व वृक्षारोपण, गरीब बच्चों की शिक्षा में मदद, रक्तदान शिविर आयोजन में सहयोग,कोरोना काल की सेवाओं के लिए यूनिवर्सिटी आफ ब्राज़ील तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार व महिला बाल विकास आयोग द्वारा
मानद डॉक्टरेट (समाज सेवा हेतु) व मानव सेवा रत्न अवार्ड।

रिपोर्टर मुकेश कुमार शर्मा

Oplus_131072