सम्भल । विहिप मातृशक्ति जिला संयोजिका दीपा बाष्णेय हयातनगर थाना क्षेत्र में चला रहीं संस्कार केंद्र,उन्होंने बताया कि संस्कार केंद्र में वे बच्चों को फ्री शिक्षा दे रही है, आज के बालकों में नशाखोरी, चोरी मुंहजोरी आदि लतें पड़ रही हैं वे बड़ों का भी सम्मान

नहीं कर रहे हैं संस्कार केंद्र के माध्यम से उनमें गुणों का विकास कर रहीं हैं जिससे वे कुशल नागरिक बने,प्रत्येक बच्चे में अनंत शक्तियां छुपी होती हैं, आज जरूरत है केवल उन्हें उभारने की, उनका विकास करने की, हर बच्चे में महान बनने की योग्यता छुपी होती है यदि बाल्यकाल में सही दिशा मिल जाए तो वह शंकराचार्य

, महात्मा बुद्ध ,मोदी जी, झांसी की रानी आदि के सामान बन सकते है। बच्चों के ज्ञान में वृद्धि करके तथा उनकी छुपी हुई प्रतिभा को उजागर करके हम उन्हें तेजस्वी बनाने का प्रयास कर रहे हैं। जिससे वे सभी बड़ों का सम्मान करें और भविष्य की मजबूत नींव बनें , साथ ही पी0टी, योग खेल, नृत्य आदि के द्वारा तंदुरुस्ती तथा मन

की प्रसन्नता पर भी ध्यान देना सीखा रहीं हैं, गीत कहानियां द्वारा बच्चों में राष्ट्रीय हित देश हित बहादुरी आदि विकसित हो ऐसा प्रयास कर रहीं हैं।
सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट






